फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ganga water level dropped by five cm and ganga aarti performed on rooftops on dhashashwamedh ghat

Ganga Aarti in Varanasi: काशी में गंगा के जलस्तर में पांच सेमी की कमी, छतों पर ही हो रही आरती

Fri, 17 Oct 2025 10:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 17 Oct 2025 10:19 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती अभी तक छतों पर ही हो रही है। इसकी वजह है कि गंगा के जलस्तर में पांच सेमी की कमी हुई है। 

विज्ञापन
Varanasi Ganga water level dropped by five cm and ganga aarti performed on rooftops on dhashashwamedh ghat
दशाश्वमेध घाट पर छत पर हो रही गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण घाटों पर होने वाली गंगा आरती छतों पर ही हो रही है। दो दिनों तक बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.11 मीटर था। 

विज्ञापन


जलस्तर में उतार चढ़ाव के कारण घाट पर दुश्वारियां बढ़ गई हैं। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अभी तक छतों पर ही हो रही है। बृहस्पतिवार की सुबह गंगा का जलस्तर 64.16 मीटर था और जलस्तर में ठहराव था। दोपहर के बाद गंगा के जलस्तर में गिरावट शुरू हुई और पांच सेंटीमीटर की कमी आई। 
विज्ञापन


गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती जलस्तर बढ़ने के बाद से ही छत पर हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को गंगा का जलस्तर 64.19 मीटर रिकार्ड किया गया था और मंगलवार की जलस्तर 64.15 मीटर था। गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद घाटों पर कीचड़ व गाद से पर्यटकों व श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा महाश्मशाननाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दीपावली की रात्रि में बाबा महाश्मशाननाथ मंदिर में विशेष पूजा होती है। दूर-दूर से तांत्रिक और श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूरी रात पूजा और तंत्र क्रियाएं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed