{"_id":"6193998f1284b876d7059078","slug":"congress-leader-received-death-threats-on-phone-case-registered-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कांग्रेस की महिला नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, जांच के लिए गठित की गई पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कांग्रेस की महिला नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, जांच के लिए गठित की गई पुलिस टीम
Tue, 16 Nov 2021 08:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:05 PM IST
सार
कांग्रेस नेत्री ने थाने में जान से मारने की धमकी मिलने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को महिला नेता ने अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद दुबे को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
वाराणसी के ककरमत्ता स्थित न्यू कॉलोनी निवासी रोशनी कुशल जायसवाल के अनुसार शनिवार रात अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को भाजपा नेता बताया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पहले भी इंटरनेट कालिंग के जरिए धमकी मिल चुकी है, इस बार फोन करके धमकी दी गई। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि भेलूपुर थाने को मामला सौंपा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा है। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटित हो। साथ ही धमकी देने वाले की जल्द से जल्द गिफ्तार कर उस पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।