Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras 2026 21 kg of silver treasure to be worshipped at shrine of Maa Annapurna

धनतेरस 2026: मां अन्नपूर्णा के दरबार में 21 किलो रजत खजाने की होगी पूजा, सुबह तीन बजे से शुरू होगा पूजन

Thu, 05 Nov 2026 02:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 05 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए धनतेरस की भोर तीन बजे से पूजन शुरू होगा। सुबह पौने पांच बजे तक विधि-विधान से पूजन और आरती होगी। इसके बाद आम भक्तों के लिए सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Dhanteras 2026 21 kg of silver treasure to be worshipped at shrine of Maa Annapurna
मां अन्नपूर्णा दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ को अन्न-धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा धनतेरस पर भक्तों पर कृपा बरसाएंगी। अन्नपूर्णा मंदिर में धनतेरस से लगातार पांच दिनों तक भक्तों को मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन होंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं में सिक्कों के रूप में मां का खजाना वितरित किया जाएगा। साथ ही 21 किलो के रजत खजाने का पूजन भी होगा।

विज्ञापन


मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए धनतेरस की भोर तीन बजे से पूजन शुरू होगा। सुबह पौने पांच बजे तक विधि-विधान से पूजन और आरती होगी। इसके बाद आम भक्तों के लिए सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। धनतेरस के दिन निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। पांच दिनों तक श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के साथ भूमि देवी, मां लक्ष्मी और रजत महादेव के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को मंदिर के महंत शंकरपुरी ने बांसफाटक स्थित काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र के सभागार में पत्रकारों को बताया कि इस बार धनतेरस पर शुभ योग बन रहे हैं। इससे देश में समृद्धि और खुशहाली आएगी तथा देश का कोष भरा रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में मां का विधि-विधान से पूजन और आरती होगी। इसके बाद खजाने और 21 किलो के रजत खजाने का पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि वर्ष में पांच दिन ही भक्तों को मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन का अवसर मिलता है। छह नवंबर को धनतेरस पर खजाना वितरण शुरू होगा, जो मंदिर बंद होने तक जारी रहेगा। 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव पर लड्डुओं की भव्य झांकी सजाई जाएगी। रात 11:30 बजे मां की महाआरती होगी। 

धनतेरस के दिन सुबह पांच बजे से रात 11:30 बजे तक स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन होंगे। साथ ही खजाना वितरण होगा। छह से 10 नवंबर तक रोज सुबह पांच बजे से रात 11:15 बजे तक मां अन्नपूर्णा के दर्शन होंगे। इसके बाद स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के कपाट एक वर्ष के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
  
बांसफाटक से प्रवेश, कालिका गली से निकास
भक्त बांसफाटक होते हुए गेट नंबर एक स्थित ढुंढिराज मार्ग से मंदिर पहुंचेंगे। यहां बनाई गई अस्थायी सीढ़ियों से होकर श्रद्धालु मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद कालिका गली से बाहर निकलेंगे। मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। कंट्रोल रूम से पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल टीम तैनात रहेगी, जबकि जगह-जगह सेवादारों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed