Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Daily essentials may become costlier after Diwali Consumers face inflation companies prepare to raise prices

दिवाली के बाद महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें: पड़ेगी महंगाई की मार, कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी में

Fri, 06 Nov 2026 05:39 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2026 05:39 AM IST
सार

कच्चे माल और पैकेजिंग की लागत बढ़ने से दिवाली के बाद रोजमर्रा की जरूरतों के उत्पाद महंगे हो सकते हैं। एचयूएल, ब्रिटानिया, डाबर और टाटा कंज्यूमर जैसी कंपनियां चुनिंदा उत्पादों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। कुछ कंपनियां दिसंबर से दाम बढ़ा सकती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर कम आय वाले परिवारों पर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
Daily essentials may become costlier after Diwali Consumers face inflation companies prepare to raise prices
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिवाली के बाद साबुन, बिस्किट, नूडल्स, डिटर्जेंट और खाने-पीने के पैकेटबंद सामान महंगे हो सकते हैं। कच्चे माल की लगातार बढ़ती लागत के बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), ब्रिटानिया, डाबर और टाटा कंज्यूमर जैसी कंपनियां कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। कुछ कंपनियां दिसंबर से चुनिंदा उत्पादों के दाम बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन


वजन घटाकर लागत का दबाव कम करने का विकल्प सीमित
अब तक कंपनियां कीमतें बढ़ाने के बजाय पैकेट का वजन घटाकर लागत का दबाव कम करती रही हैं। लेकिन इस विकल्प की गुंजाइश भी सीमित होती जा रही है। खासतौर पर 10 रुपये के पारले-जी बिस्किट पैकेट में मात्रा और घटाने की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। वजन घटाने से ग्राहक नाराज हो सकते हैं, जबकि कीमत बढ़ाने पर वे दूसरे ब्रांड की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन


पहले भी बढ़ा चुकी हैं कीमतें
ब्रिटानिया, एचयूएल, डाबर और गोदरेज कंज्यूमर ने जून तिमाही में ही करीब 2 से 5% तक कीमतें बढ़ाई थीं। सितंबर तिमाही के लिए भी बढ़ोतरी पर विचार किया गया। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने जून से सितंबर के बीच चाय की कीमतें 8 से 10% तक बढ़ाईं। कंपनी ने 30 रुपये वाले नमक के पैकेट की कीमत मई में 32 रुपये और फिर अक्तूबर में 34 रुपये कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक पैकेजिंग 40% तक हुई महंगी
पैकेजिंग की लागत में बढ़ोतरी भी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा रही है। प्लास्टिक पैकेजिंग 40 प्रतिशत तक महंगी हो चुकी है, जिससे उत्पादों की कुल लागत पर दबाव बढ़ रहा है।

कम आय वाले परिवारों पर पड़ेगा ज्यादा असर
विशेषज्ञों के मुताबिक, कम आय वाले परिवारों पर महंगाई का असर ज्यादा पड़ता है, क्योंकि उनके बजट का बड़ा हिस्सा रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च होता है। बिस्किट, नूडल्स, साबुन, डिटर्जेंट और खाद्य तेल जैसे सस्ते उत्पादों की कीमतों में थोड़ा बदलाव भी खरीदारी को प्रभावित कर सकता है।


ये भी पढ़ें: धनतेरस पर जूलर्स ने खोला ऑफर्स का पिटारा: मेकिंग चार्ज में 100% तक छूट; खरीदारी पर कार और स्कूटर जीतने का मौका

बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल सकती हैं कंपनियां
डेटम इंटेलिजेंस के संस्थापक सतीश मीणा के मुताबिक, कंपनियां कुछ समय तक बढ़ी लागत खुद उठाती हैं, लेकिन बाद में ग्राहकों पर इसका बोझ डालते हुए दाम बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed