Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khalistan National Army threatens blasts on Diwali sends an email in Varanasi

दिवाली पर काशी को दहलाने की धमकी: खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी

Thu, 05 Nov 2026 11:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 05 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर धमाके की धमकी दी। मेल के जरिये संदेश भेजा। इसके बाद काशी के सभी स्कूलों और मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Khalistan National Army threatens blasts on Diwali sends an email in Varanasi
काशी को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान नेशनल आर्मी ने बुधवार को ई-मेल से काशी को दिवाली पर दहलाने की धमकी दी है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों समेत कमिश्नरेट पुलिस ने धमकी के बाद बीएचयू, केंद्रीय विद्यालय, नगर निगम और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारिक मेल पर धमकी भरे ई-मेल में 8 नवंबर को स्कूलों और मंदिरों में बम धमाके की चेतावनी दी गई है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया बीएचयू के केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य से बातचीत की और सुरक्षा बढ़ाई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय और सीएचएस के बारे में जानकारी मिली है। इसके बाद दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसकी सूचना लंका थाने पर भी दी गई है। 
विज्ञापन


नगर निगम को उड़ाने की धमकी के बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ ही सिगरा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद निगम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

धार्मिक शहरों में दिवाली से 27 नवंबर तक धमाके की धमकी
खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लेकर आए धमकी ई-मेल में काशी, मथुरा और अयोध्या को उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में लिखा है कि आठ नवंबर से धमाके शुरू होंगे तो 27 नवंबर तक जारी रहेंगे।

धमकी भरे ईमेल की जांच केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। नगर निगम, बीएचयू, स्कूलों और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थानों को अलर्ट किया गया है। -मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed