Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nitin Gadkari Jaunpur vitis for will lay foundation stone for and inaugurate eight road projects

जौनपुर में नितिन गडकरी का दौरा: 3719 करोड़ की मिलेगी सौगात, आठ सड़क परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Thu, 05 Nov 2026 01:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 01:52 AM IST
सार

नितिन गडकरी आज जौनपुर दौरे पर रहेंगे। वह 3719 करोड़ की आठ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें 3210 करोड़ रुपये की तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और 509 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari Jaunpur vitis for will lay foundation stone for and inaugurate eight road projects
नितिन गडकरी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को जिले में 3719 करोड़ रुपये की आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। एनएचएआई आजमगढ़ इकाई के परियोजना निदेशक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि 3210 करोड़ रुपये की तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और 509 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 
विज्ञापन


इन परियोजनाओं से जिले में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ आसपास के जिलों और प्रमुख शहरों तक आवागमन आसान होगा। सूचना विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सुबह 11:15 बजे मुंगराबादशाहपुर स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक सार्वजनिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
मुंगराबादशाहपुर बाईपास पर खर्च होंगे करीब 198 करोड़

मुंगराबादशाहपुर बाईपास का 4 किमी का होगा, जो कोदहूं के समीप से शुरू होकर मुंगराबादशाहपुर नगर को बाईपास करते हुए नौवाडांडी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर समाप्त होगा। 10 से 18 मीटर चौड़े इस बाईपास को बनाने के लिए 198 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना को 22 सितंबर 2027 में पूर्ण किया जाना है। यह दो लेन शोल्डर सहित होगा। इसपर एक-एक आरओबी, एक लघु सेतु और 2 एलवी यूपी दो होंगे।
 
वाजिदपुर से पचहिया तक फोरलेन
जिला मुख्यालय पर वाजिदपुर स्थित स्मृति लता मंगेशकर चौराहे से पचहिया तक फोर लेन चौड़ीकरण होना है। 5 किलोमीटर दूरी में फोर लेन बनाने के लिए 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे 31 मार्च 2028 तक पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन

कुत्तूपुर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक फोर लेन होगी सड़क
कुत्तूपुर तिराहे से पूर्वांचल विवि (सरायख्वाजा) तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। 12 किलोमीटर की इस सड़क को बनाने में 128 करोड़ रुपये का बजट है। इसे 31 दिसंबर 2028 तक पूर्ण किया जाएगा। इसमें दो लेन और चार लेन की सड़क होगी। मड़ियाहूं में 92 करोड़ से बनेगा आरओबी मड़ियाहूं नगर में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण होगी। यह लंबे समय से मांग चल रही थी। 1.5 किमी लंबे रेलवे ओवरब्रिज को बनाने में 92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह दो लेन का होगा और 30 जून 2028 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य है।
 
रामदयालगंज में सई नदी पर बनेगा पुल
रामदयालगंज में सई नदी पर दो लेन ब्रिज का निर्माण होगा। 0.227 किमी ब्रिज को बनाने में 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे 29 सितंबर 2027 में पूर्ण करना है।
विज्ञापन

तीन सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तीन सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। कुल 3210 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन परियोजनाओं से जौनपुर, भदोही, रायबरेली और प्रयागराज के बीच आवागमन आसान होगा। सड़क चौड़ीकरण के साथ फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज, सेतु और अंडरपास बनाए गए हैं। इससे यात्रियों को जाम से राहत मिलने के साथ सफर का समय भी कम होगा।

एनएचएआई आजमगढ़ इकाई के परियोजना निदेशक पीयूष अग्रवाल के मुताबिक मछलीशहर, जंघई, दुर्गागंज होते हुए भदोही तक दो लेन सड़क 627 करोड़ से तैयार की गई। 49 किमी इस सड़क पर तीन आरओबी, 10 लघु सेतु, 2 वीयूपी और 69 कलवर्ट बनाए गए हैं। इसी तरह रायबरेली-प्रयागराज का फोर लेन चौड़ीकरण का काम 63 किमी है। 

यह रायबरेली के सिविल लाइन चौराहे से शुरू होकर ऊंचाहार, प्रतापगढ़ के कुंडा से होते हुए प्रयागराज के अख्याराजपुर गांव होते हुए फोरलेन में मिल जाती है। इसे बनाने में 1505 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस पर एक फ्लाईओवर, 99 कलवर्ट, 11 सेतु, 9 वेहीकुलर अंडरपास और 8 एलवीयूपी बनाए गए हैं। 

तीन जनपद से गुजरे इस फोर लेन से सबसे बड़ा फायदा लखनऊ से रायबरेली के रास्ते प्रयागराज की ओर आने वाले यात्रियों को मिलेगा। साढ़े तीन से चार घंटे लगने वाला समय अब ढाई घंटे में पूरा हो सकता है। इतना ही नहीं, लखनऊ, रायबरेली से वाराणसी और प्रयागराज से अयोध्या के बीच जाने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता होगा। 

यह जगतपुर से गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला मुख्य लिंक मार्ग भी बन जाएगा। वहीं, जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार होते हुए आलापुर तक 24 किमी फोरलेन का निर्माण किया गया है। 1078 करोड़ की इस परियोजना में 1 आरओबी, 2 दीर्घ सेतु, 1 लघु सेतु, 11 वेहीकुलर अंडरपास, 2 एलवीयूपी, और 1 फ्लाईओवर बनाए गए हैं।
 
आज सुबह सात बजे से रहेगा डायवर्जन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बृहस्पतिवार को जिले में आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यातायात प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पांच नवंबर को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन रहेगा।

यह है डायवर्ट प्लान
1. प्रयागराज से जौनपुर आने वाले वाहन:
बरना तिराहा (थाना फूलपुर, प्रयागराज) से जंघई और मछलीशहर होते हुए जौनपुर भेजे जाएंगे।
2. वैकल्पिक मार्ग: बरना तिराहा से गाजी का बाग (थाना फतनपुर, प्रतापगढ़) और सतहरिया होते हुए भी वाहन जौनपुर आ सकेंगे।
3. जौनपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहन: इनके लिए भी उपरोक्त दोनों निर्धारित मार्गों से आवागमन की व्यवस्था रहेगी।
4. आकस्मिक वैकल्पिक मार्ग: मुंगराबादशाहपुर-तलहटी मोड़-पुरऊपुर नहर-पांडेपुर-बरना पुल-फूलपुर होते हुए प्रयागराज जाने वाले मार्ग को आकस्मिक मार्ग के रूप में चिह्नित किया गया है।
5. इटहरा की ओर डायवर्जन: बरना तिराहे से आने वाले वाहनों को जौनपुर-प्रयागराज सीमा पर बैरियर लगाकर इटहरा की तरफ मोड़ा जाएगा। इसके बाद तरहटी तिराहे से वाहनों को कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें जंघई की तरफ भेजा जाएगा।
6. जंघई से आने वाले भारी वाहन: प्रयागराज, प्रतापगढ़ और जौनपुर जाने वाले भारी वाहन मछलीशहर होकर जाएंगे।
7. मुंगराबादशाहपुर कस्बे में प्रवेश: इटहरा तिराहे से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को कस्बे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
8. जंघई चौराहे पर रोके जाएंगे वाहन: मुंगराबादशाहपुर थाने के पास स्थित जंघई चौराहे से किसी भी वाहन को प्रयागराज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed