Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nitin Gadkari in Jaunpur Says five lakh crore will be spent on roads in UP

जौनपुर में नितिन गडकरी: बोले- यूपी में सड़कों पर खर्च होंगे पांच लाख करोड़, गड़बड़ी करने वालों पर गिरेगी गाज

Thu, 05 Nov 2026 02:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 05 Nov 2026 02:39 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को जौनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में सड़कों पर पांच लाख करोड़ खर्च होंगे। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari in Jaunpur Says five lakh crore will be spent on roads in UP
जौनपुर में नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में सड़कों की तस्वीर बदली है और अब उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। खराब काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वे दोबारा काम नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि वह सड़कों की गुणवत्ता की निगरानी सैटेलाइट के माध्यम से करते हैं। छोटी-छोटी बातों का निरीक्षण किया जाता है और गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट भी उनके पास पहुंचती है। जनता के पैसे से बनने वाली सड़कों में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को विश्व की महाशक्ति बनाना, पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तैयार करना और गरीबी दूर करना सरकार का लक्ष्य है। राजनीति सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का माध्यम होनी चाहिए।


रायबरेली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 50-60 वर्षों के कार्यकाल की तुलना में उनकी सरकार ने दस वर्षों में तीन गुना अधिक काम किया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर सरकार काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed