फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two accused of killing son

बेटे की हत्या करने का लगाया आरोप

Tue, 08 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two accused of killing son
पिछले माह सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआं गांव के समीप सड़क दुर्घटना में नागेंद्र की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने दो लोगों पर बेेटे की हत्या कर शव फेंककर फरार होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

तीस मई की रात को सेहुआ गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रेरूपुर निवासी नागेंद्र (25) की मौत हो गई थी जबकि बाइक पर बैठे मृतक के गांव के ही निवासी महेंद्र और नंदू घायल हो गए थे। हालांकि घटना के बाद मृतक को छोड़कर दोनों घायल बाइक लेकर फरार हो गए थे। जिला अस्पताल में 31 मई को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया था। अब मृतक के पिता सेठ का आरोप है कि उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि दो लोग साजिश के तहत उनके बेटे को अपने साथ बारात में ले गए और मारपीट कर हत्या कर शव फेंक दिया। जबकि घटनास्थल पर पहुंचने वाले दारोगा प्रेमशंकर मिश्रा का कहना है कि बाइक के ट्रैक्टर में टकराने से नागेंद्र की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed