फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government schemes highlighted through street plays.

Sonebhadra News: नुक्कड़ नाटक से गिनाईं सरकार की योजनाएं

Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Government schemes highlighted through street plays.
करमा। विकास खंड के करमा और केकराही में रविवार को संस्कृति विभाग से अनुमोदित कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और ऑडियो प्रस्तुति के माध्यम से सरकार की 25 वर्षों की सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने अनकही कहानियों के माध्यम से सामाजिक और समसामयिक घटनाओं को भी प्रस्तुत किया। कलाकारों ने गुजरात भूकंप त्रासदी की कहानी को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश और नई तकनीक के क्षेत्र में हुए बदलावों की जानकारी ऑडियो के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। करमा ब्लॉक कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्टॉल लगाए। इनमें समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए। खंड विकास अधिकारी गुरुशरण श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर रोजगार के अवसर हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह अंकुर, राजेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ला, धर्मेंद्र शर्मा, राम विशाले शुक्ल, रामनारायण जायसवाल, ओंकार तिवारी, रविंद्र बहादुर सिंह, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed