फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   City echoes with chants of 'Ganpati Bappa'; idols consecrated.

Sonebhadra News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर, प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 21 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
City echoes with chants of 'Ganpati Bappa'; idols consecrated.
घोरावल नगर में श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर स्थापित श्रीगणेश, माता महालक्ष्मी और माता महासरस्वती
घोरावल। श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के संयोजन में कस्बे के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच और सामुदायिक शेड में रविवार को भगवान गणेश, माता महालक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि-विधान से पूजन किया गया। देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम में रात साढ़े नौ बजे आचार्य हरिराम मिश्र ने सहयोगियों के साथ आरती कराई। इसके बाद हनुमानजी का पूजन और आरती हुई। गणपति बप्पा के जयकारों और देवी-देवताओं की आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। नगर को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। दूर-दराज से श्रद्धालु गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही मां विंध्यवासिनी और महाकाल भोलेनाथ की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हैं। समिति संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे और रात आठ बजे आरती होगी। समिति अध्यक्ष एवं विहिप के विभाग मंत्री राजीव कुमार ने श्रद्धालुओं से पूजन में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में शुभम कुमार, अनुराग अग्रहरि, अरुण भोजवाल, राहुल साहू, अनुराग राज, जय उमर, रवि, सत्यम और राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed