फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three including two sisters died due to wall collapse

Sitapur News : दीवार ढहने से दो बहनों समेत तीन की मौत, महिला को मलबे से निकालकर बचाया

Fri, 14 Oct 2022 09:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 09:20 AM IST
सार

शाफिया और महक गुरुवार सुबह अचानक घर से सामान लेने के लिए निकली थी। गांव के ही रमजान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में आकर दोनों बहने मलबे में दब गईं।

विज्ञापन
Three including two sisters died due to wall collapse
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतापुर में कच्ची दीवारें ढहने से दो सगी बहनों समेत तीन की मौत हो गई। थानगांव क्षेत्र में दीवार गिरने से दो मासूम बहनों व रामपुरकलां क्षेत्र में एक वृद्धा की मौत हुई है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थानगांव इलाके के गांव चौकीदार पुरवा निवासी शाफिया (5) और महक (3) गुरुवार सुबह अचानक घर से सामान लेने के लिए निकली थी। गांव के ही रमजान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में आकर दोनों बहने मलबे में दब गईं। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जब तक मलबे को हटाते तब तक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि मलबे को हटाकर शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


रामपुरकलां इलाके के गांव दुघरा निवासी गायत्री उर्फ मुर्रो (75) बुधवार सुबह घर के पास हाते में लकड़ी लेने गई थी। लकड़ी उठाते समय अचानक दीवार भरभराकर कर गिर गई। दुघरा चौराहे पर निजी चिकित्सक के पास इलाज चल रहा था, उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार गिरने से महिला के पैर टूटे
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने से एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गयी। क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव में निवासी सावित्री देवी (30) दीवार के पास लगे नल पर पानी लेने गई थी। तभी भरभराकर दीवार ढह गई। महिला मलबे के नीचे दब गई। परिजनों ने मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला।


महिला के दोनों पैर टूट गए। बाढ़ का पानी गांव में अधिक होने की वजह से परिजनों ने महिला को चारपाई पर लादकर भानीपुर चौराहे तक पहुंचा, जहां से उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। लेखपाल बलराम राणा ने बताया कि उच्चधिकारियों को जानकारी दी गई है।
दैवीय आपदा के तहत दीवार गिरने से तीन की मौत हुई है। रिपोर्ट आने के बाद उनके परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी।
- एडीएम, रामभरत तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed