{"_id":"57e17c5d4f1c1bf63aa8251b","slug":"kid-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद से गिरी बालिका को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोद से गिरी बालिका को ट्रैक्टर ने रौंदा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar ujala
पति संग बाइक से मंगलवार शाम जा रही एक महिला की गोद से अचानक उसकी मासूम बालिका छिटक कर सड़क पर गिर गई, जिससे पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। हादसा कोतवाली इलाके में भंडिया चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन
सिधौली के रमदाना गांव निवासी संतोष अपनी पत्नी व दो साल की बेटी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जब वह सिधौली में भंडिया चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक वाहन को ओवरटेक करने में संतोष की पत्नी की गोद से बालिका सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
जब तक संतोष ने बाइक रोकता, पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालिका को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन