{"_id":"6aad01e8e3ee621acf0cacf0","slug":"video-bike-stolen-from-outside-a-rural-bank-in-guruharsahai-bank-did-not-provide-cctv-footage-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में ग्रामीण बैंक के बाहर से बाइक चोरी, बैंक ने नहीं दी सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुहरसहाए में ग्रामीण बैंक के बाहर से बाइक चोरी, बैंक ने नहीं दी सीसीटीवी फुटेज
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव मोहनके उताड़ निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह ग्रामीण बैंक में कामकाज के सिलसिले में गया था। उसने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। काम निपटाने के बाद जब वह बाहर आया तो बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला।
गुरप्रीत सिंह के अनुसार, बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बाइक चोरी करने वाले का पता लगाया जा सकता है। उसने बैंक कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग की, लेकिन उसे फुटेज नहीं दी गई। पीड़ित ने पुलिस से बाइक चोरी करने वाले का पता लगाकर उसे बरामद करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।