फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Speeding Car Hits Scooty from Behind, 45-Year-Old Woman Killed; Cousin Seriously Injured

शहडोल दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

Fri, 18 Sep 2026 04:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 04:13 PM IST
सार

शहडोल में बुढार रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol: Speeding Car Hits Scooty from Behind, 45-Year-Old Woman Killed; Cousin Seriously Injured
मौके पर मौजूद पुलिस।

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में बुढार रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सरोज पत्नी राजेंद्र जायसवाल, निवासी धोबिया टंकी, जिला रीवा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सरोज अपने चचेरे भाई सौरभ के साथ रीवा जाने के लिए स्कूटी से रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान बुढार रोड पर सेंट्रल बैंक के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सौरभ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी में फर्जी GST नंबर से 10 लाख का MSME लोन!: बैंक मैनेजर समेत 5 पर FIR, मशीन भी नहीं मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार के नंबर और उसके चालक की पहचान कर ली गई है। मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मृतका के रीवा स्थित परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed