फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Who is Diler Kharkiya trace his journey from 'Ragini' to haryana music industry

कौन हैं दिलेर खरकिया: 9 साल की उम्र में रागनी से बनाई पहचान, पिता की संभाली विरासत; म्यूजिक इंडस्ट्री में छाए

Fri, 18 Sep 2026 11:58 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 18 Sep 2026 11:58 AM IST
सार

दिलेर खरकिया ने पिता से प्रेरित होकर दिलेर ने महज 9 साल की उम्र में ही रागनी कार्यक्रमों में भाग लेना और गाना शुरू कर दिया था। पारंपरिक रागनी गायकी से शुरुआत करने के बाद दिलेर ने आधुनिक हरियाणवी पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री का रुख किया।

विज्ञापन
Who is Diler Kharkiya trace his journey from 'Ragini' to haryana music industry
गायक दिलेर खरकिया - फोटो : संवाद

विस्तार

लोक गायकी के क्षेत्र में भिवानी जिले के गांव खरक के राजेंद्र सिंह खरकिया का नाम हरियाणा प्रसिद्ध और दिग्गज लोक गायक एवं रागिनी सम्राट के तौर पर जाना जाता है। उनकी गहरी आवाज और सांस्कृतिक योगदान के लिए हिंद केसरी गायकी के अलावा महाशय का भी खिताब मिला है। राजेंद्र खरकिया ने हरियाणवी लोक संस्कृति, इतिहास और पौराणिक कथाओं को अपनी रागनियों और भजनों के माध्यम से जीवित रखा है।

विज्ञापन




उनकी गायकी की विरासत को मात्र 9 साल की उम्र में उनके बेटे दिलेर खरकिया ने आगे बढ़ाई है। हालांकि खरकिया अब भी कुछ चुनिंदा मंचों पर अपनी प्रस्तुति देते हैं। दिलेर खरकिया ने छोटी उम्र में ही काफी प्रसिद्धि हासिल की और अपनी काबिलियत के दम पर खुद की फिल्म सिटी बनाकर हरियाणवी कलाकारों को भी रोजगार के नए अवसर प्रदान किए। इसी के साथ उनके कई गाने हिट हुए, जिनके दम पर अब दिलेर अपनी गायकी को नए आयाम देने में लगे हैं।
विज्ञापन


इसी बीच वीरवार देर रात संगठित गिरोह के चार बदमाशों से मिली धमकी के बाद गांव में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस ने भी घर और फार्म हाउस के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी के साथ धमकी के सोर्स के जरिए सीआईए सहित पुलिस की कई टीमें बदमाशों तक भी पहुंचने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलेर खरकिया हरियाणवी गायक, अभिनेता और मॉडल के तौर पर भी पहचान बना चुके हैं। खरकिया के घर के बाहर खड़ी रेंज रोवर गाड़ी के चालक साइड शीशे पर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर खरक कलां पुलिस चौकी में खड़ी कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में संगठित गिरोह के चार बदमाशों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित के नाम लिखे गए हैं। पोस्ट में धमकी दी गई है कि कॉल का जवाब नहीं देने पर छाती में गोली मारेंगे। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्ट किसने और किस उद्देश्य से डाली है।

दिलेर के ये गाने हुए हैं हिट

हिंद केसरी गायक राजेंद्र खरकिया के घर गांव खरककलां में दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को हुआ था। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने महज नौ वर्ष की उम्र में रागनी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। साल 2018 में दिलेर खरकिया ने खुद की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री खड़ी कर ली। जिसमें अन्य कलाकारों को भी मौका मिला। उनके चर्चित गानों में ‘लीलो चमन’, ‘मोटो’, ‘जूती काली’, ‘हाई कोर्ट’, ‘कबूतरी’ और ‘आलू मटर’ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed