फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A bike slipped and fell while crossing the river Aniket, one person died, one person came out safely, the poli

खारुन नदी पार करते समय फिसली बाइक: तेज बहाव में बह गया एक युवक, दूसरा व्यक्ति किसी तरह सुरक्षित बाहर निकला

Fri, 18 Sep 2026 12:59 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

रानीतराई में खारुन नदी का एनीकेट पार करते समय बाइक फिसलने से एक युवक तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शुक्रवार सुबह डीप ड्राइविंग की मदद से शव बरामद किया।

विज्ञापन
A bike slipped and fell while crossing the river Aniket, one person died, one person came out safely, the poli
डीप ड्राइविंग की मदद से बरामद हुआ शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में खारुन नदी पार करते समय बाइक फिसलने से बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार दो लोग नदी में गिर गए, जिसमें एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया, जबकि दूसरा किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ ने डीप ड्राइविंग की मदद से नदी से शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन


एनीकेट पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम ओदरागहन और तर्रागोंदी के बीच खारुन नदी पर बने एनीकेट से बाइक सवार दो व्यक्ति नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक फिसल गई और दोनों नदी में गिर पड़े। पानी के तेज बहाव में एक व्यक्ति बह गया, जबकि दूसरा तैरकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण तत्काल शव की तलाश में परेशानी हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीप ड्राइविंग की मदद से मिला शव
एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डीप ड्राइविंग की मदद से नदी में तलाश की और युवक का शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र यादव निवासी तर्रागोंदी, थाना भखारा, जिला धमतरी के रूप में हुई है। 


रानीतराई थाना प्रभारी हुबलाल चंद्राकर ने बताया कि ओदरागहन से तर्रागोंदी जाने के दौरान बाइक सवार दोनों लोग खारुन नदी पर बने एनीकेट को पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक फिसलने से दोनों नदी में गिर गए। एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया, जबकि दूसरा सुरक्षित बाहर निकल आया। मृतक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed