{"_id":"6aace6f615ebe45adb06c23a","slug":"land-acquisition-for-gevra-mine-triggers-protest-in-hardibazar-as-health-center-anganwadi-demolished-korba-news-c-1-1-noi1487-4737612-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेवरा खदान के लिए जमीन अधिग्रहण पर बवाल: स्वास्थ्य केंद्र-आंगनबाड़ी समेत सरकारी भवनों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेवरा खदान के लिए जमीन अधिग्रहण पर बवाल: स्वास्थ्य केंद्र-आंगनबाड़ी समेत सरकारी भवनों पर चला बुलडोजर
Fri, 18 Sep 2026 02:55 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:55 PM IST
सार
हरदीबाजार में गेवरा खदान के लिए प्रस्तावित जमीन पर प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और पटवारी कार्यालय समेत सरकारी भवनों को ढहा दिया। कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हरदीबाजार में स्वास्थ्य केंद्र-आंगनबाड़ी तोड़े,ग्रामीणों का विरोध
विस्तार
कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में एसईसीएल गेवरा खदान के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की गई है। शुक्रवार सुबह प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्र, छात्रावास, आंगनबाड़ी और पटवारी कार्यालय पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने भारी विरोध किया। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम सुबह जेसीबी और बुलडोजर लेकर पहुंची। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग, पटवारी कार्यालय और आंगनबाड़ी से दस्तावेज और सामान निकालने का मौका भी कर्मचारियों को नहीं दिया गया। कर्मचारियों के मुताबिक दवाइयां, दस्तावेज सहित अन्य सामान अंदर ही दब गया। आंगनबाड़ी केंद्र को बिना खाली कराए तोड़ा गया। पटवारी कक्ष से कार्यालय खाली नहीं किया गया था, फिर भी कार्रवाई की गई।
शुक्रवार सुबह कई मरीज रोज की तरह इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। अस्पताल तोड़े जाने की कार्रवाई देखकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। मरीजों और परिजनों ने कहा कि उन्हें अचानक कार्रवाई की जानकारी नहीं थी, जिससे काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुचारू रूप से की जानी चाहिए थी, उसके बाद स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और पटवारी कक्ष को तोड़ने की कार्रवाई होनी चाहिए थी। हरदीबाजार के अलावा आसपास के ग्रामीण भी विरोध में एकजुट हो गए हैं। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
भारी विरोध की सूचना पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि हरदीबाजार में सरकारी भवन अस्पताल, आरआई भवन, पटवारी कार्यालय और स्टाफ क्वार्टर को बिना सूचना दिए एसईसीएल और प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि एसईसीएल अधिकारियों और एसडीएम से बात हुई है। ग्रामीणों की जायज मांग पूरी करने को कहा गया है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, कल से एसईसीएल के प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला लगाया जाएगा।