फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Come to Bhole Baba's door, all your sorrows will end

सीतापुर: चलो भोलेबाबा के द्वारे, सब दुख कटेंगे तुम्हारे

Sat, 18 Feb 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Come to Bhole Baba's door, all your sorrows will end
सीतापुर। जिले में शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर उत्सव सरीखा माहौल रहा। चलो भोलेबाबा के द्वारे, सब दुख कटेंगे तुम्हारे व शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्घार हुआ... आदि भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा। शिवालय बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेल पत्र, धतूरा, फूल आदि अर्पित किए। भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन कर मन्नतें भी मांगीं।
विज्ञापन


ब्रह्म मुहूर्त से शुरू दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि का उपवास भी रखा। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के श्याम नाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर, ताड़क नाथ मंदिर, त्रिकोणनाथ मंदिर व माल गोदाम स्थित शिव मंदिर में भक्तों की सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थी। शिवालयों के आसपास दिन भर मेले सरीखा माहौल बना रहा।
विज्ञापन


नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ का भव्य शृंगार किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, देवदेवेश्वर धाम में सुबह चार बजे से ही भक्त उमड़ने लगे। शिव जी का रुद्राभिषेक और जल से अभिषेक करने के साथ भंग, दूध, मेवा, धतूरा, बेलपत्र, फल, चंदन आदि से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रावर्त तीर्थ पर भक्तों ने गोमती के जल में फल, फूल बेलपत्र और दूध के साथ पूजन किया। गोमती के जल से निकले फलों को प्रसाद के रूप में स्वीकार किया। बाबा मृत्युंजय धाम में पूरे दिन आचार्य रमेश शास्त्री के सानिध्य में रूद्राभिषेक कराया गया। व्यास आश्रम में व्यास पीठाधीश्वर अनिल शास्त्री के सानिध्य में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।


कई स्थानों पर प्रसाद वितरण का दौर भी चलता रहा। ओमप्रकाश हनुमंत संस्कृत विद्यापीठ में आचार्य अतुल मिश्र ने 108 पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक रूद्राभिषेक का कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed