फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case on pradhanpati in rape

महिला से दुष्कर्म करने वाले प्रधानपति पर केस दर्ज

Thu, 28 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
case on pradhanpati in rape
महिला से दुष्कर्म करने वाले प्रधान पति पर केस दर्ज
विज्ञापन

असलहे के बल पर विधवा से प्रधान पति ने किया था दुष्कर्म
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महिला से दुष्कर्म करने के मामले में मिश्रौलिया पुलिस ने आरोपी प्रधानपति पर दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लग गई है।

मिश्रौलिया पुलिस को दी गई तहरीर में एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति की कुछ दिन पूर्व मौत हो चुकी है। ससुराल वाले परेशान करते थे। उनका मुकदमा चल रहा है। तीन बच्चों के साथ रहकर किसी तरह दिन काट रही थी। इसी बीच गांव के प्रधान पति बालमुकुंद ने आवास, बिजली कनेक्शन, शौचालय दिलवाने की लालच देकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसका विरोध करते हुए उसको फटकारते हुए भगा दिया था। मगर प्रधान पति गलत नजर से देख रहा था। 23 नवंबर की सुबह लगभग चार बजे की खेत की ओर निकली थी। इसी बीच प्रधान पति पीछे से पहुंच गया और पकड़ लिया। विरोध करने पर असलहा कनपटी पर लगाते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। इस मामले की जानकारी डॉयल 112 पर दी थी। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंचकर जांच की थी। मगर प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार के पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी प्रधानपति पर दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही महिला को महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed