फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   jain sant ka sheher me mangal pravesh

जैन संत का शहर में मंगल प्रवेश

Sat, 27 Apr 2019 11:30 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 27 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
jain sant ka sheher me mangal pravesh
file photo - फोटो : amarujala
जैन संत ज्ञानसागर जी महाराज ने कहा कि मौजूदा दौर में जीव तनाव का जीवन जी रहा है। जीव के अशांत जीवन को तनाव मुक्त करना होगा।
विज्ञापन

शहर में जैन संत ज्ञान सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। शहर के मुख्य मार्ग स्थित कलश रिम उद्योग के बाहर बैंड बाजों के साथ श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति एवं सकल जैन समाज की ओर से जैन संत ज्ञान सागर जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। बैंडबाजों के साथ जैन संत को मुख्य मार्गों से होकर शहर के सुभाष चौक से तालाब रोड होते हुए जैन धर्मशाला में पहुंचे। जैन धर्मशाला में आयोजित धर्मसभा में महाराज श्री को साधना जैन, निखिल जैन, पौरुष जैन परिवार की ओर से शास्त्र भेंट किए। पाद प्रछालन सतेंद्र जैन, अमित जैन द्वारा किया गया। जैन संत ज्ञान सागर जी महाराज ने ज्ञान की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि जीव का अशांत जीवन परिवार को विकास के स्थान पर विनाश की ओर ले जाता है।  स्वस्थ जीवन स्वस्थ बिजनेस और रसोई शांति का प्रतीक है। धर्म परिवारों को जोड़ता है। अधर्म घर परिवारों को तोड़ता है। धर्म जीव को संस्कार, पूजा अर्चना, आहार, दान की ओर ले जाता है। महाराज श्री ने जीव को पुण्य सिंचित करने व खान पान शुद्ध करने पर जोर दिया। शुद्ध खानपान बीमारियों से बचाव करता है। धर्म सभा में श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, महामंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, मुख्य संयोजक पंकज जैन, राजीव जैन, प्रवीण जैन, ललित जैन, सचिन जैन, अजय जैन, प्रद्युमन जैन, तेजस्वनी मंडल की अध्यक्ष मोनिका जैन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed