फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four devotees killed including three women in hospital

हादसे में तीन महिलाओं सहित चार श्रद्धालुओं की मौत 

Mon, 10 Jul 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 10 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four devotees killed including three women in hospital
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना के पास शनिवार रात हुए हादसे में तीन महिलाओं सहित चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गईं, गंभीर रूप से घायल कार चालक को मेडिकल कालेज मेरठ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 

कार के आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। उसके तेज स्पीड पर ब्रेक लेने के कारण कार चालक ब्रेक नहीं ले पाया। कार ट्रक से जा टकराई और इसी बीच कार में पीछे आ रहे डंपर ने भी टक्कर मार दी। ट्रक और डंपर के बीच फंसी कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

 

  हादसा शनिवार की रात करीब 2:30 बजे काठा नदी चेकपोस्ट के पास हुआ। इसमें पटियाला निवासी सीमा वर्मा (50), अंबाला निवासी विश्व अग्रवाल (60) और उनकी पत्नी अंजू अग्रवाल (55), इनकी पड़ोसी रानी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। सीमा वर्मा के बेटे शुभम वर्मा (28) की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गुरु पूर्णिमा पर्व पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने नगली साहिब तीर्थ मेरठ जा रहे थे। सीमा शर्मा और अंजु सहेली थी।

 

ये मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना के वन विभाग के चेकपोस्ट के पास पहुंचे, तभी कार के आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। हड़बड़ाहट में शुभम ने भी कार ब्रेक लगाने की कोशिश की, इसी बीच उनके पीछे आ रहे रोड़ी-डस्ट से लदे डंपर का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और डंपर ने कार में टक्कर मार दी।

 

डंपर की टक्कर लगने के बाद डंपर और ट्रक के बीच कार फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को गैस कटर से काटकर लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक विश्व अग्रवाल और उनकी पत्नी अंजू, सीमा और रानी की मौत हो चुकी थी।

 

घायल शुभम को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। गाड़ी में पड़े मोबाइल में मिले नंबर पर कॉल कर पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। सुबह तक परिजन थाने पहुंच गए। मृतक विश्व अग्रवाल के पुत्र राहुल ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed