फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अजमेर एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी

अजमेर एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी

Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अजमेर एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी
अजमेर एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन

शामली। अजमेर एक्सप्रेस में हरिद्वार जा रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता ने जीआरपी थाने पर मामले की शिकायत की, लेकिन मामला थानाक्षेत्र का नहीं होने के कारण महिला लौट गई। बाद में महिला की रिपोर्ट जीआरपी सहारनपुर में दर्ज की गई है।

राजस्थान के किशनगढ़ निवासी महिला श्वेता इनामी हरिद्वार जा रही थी। बताया जाता है कि अजमेर एक्सप्रेस में उसका पर्स चोरी हो गया। उसे इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह जीआरपी थाने में पहुंच गई, जहां पर उसने एसओ सुनील दत्त को सारा मामला बताया। मामले की जांच की गई तो पता चला कि वह दिल्ली क्षेत्र में घटना हुई है। इसके बाद महिला ट्रेन में सवार हो चली गई। उधर, एसओ जीआरपी सुनील दत्त के अनुसार महिला ने मामला सहारनपुर जीआरपी थाने में दर्ज कराया है। जहां से उस मामले को दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed