फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुत्रवधू पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

पुत्रवधू पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुत्रवधू पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप
पुत्रवधू पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। दो माह पूर्व मोहल्ला इकरामपुरा में युवक की मौत के मामले में पुत्रवधू और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। युवक के पिता ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि 29 जुलाई की रात मोहल्ला इकरामपुरा निवासी हनी का शव कमरे में छत के कुंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें दम घुटने से मौत होनी बताई गई थी। उस समय हनी की मौत को आत्महत्या माना गया था। वहीं, सोमवार को हनी के पिता बाबूराम ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा हनी अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ मोहल्ले में ही दूसरे मकान में रहता था। 29 जुलाई की रात उसके बेटे हनी की हत्या की गई थी। बाबूराम ने अपनी पुत्रवधू और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed