{"_id":"5a5cf59f4f1c1b6d268b4932","slug":"151516041631-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म की नहीं हुई पुष्टि, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म की नहीं हुई पुष्टि, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बा कांधला के दो पक्षों में चल रहे विवाद के दौरान लगाए गए कुकर्म के आरोप झूठे साबित हो गए। पुलिस ने कुकर्म की जांच के लिए स्लाइड बनवाकर प्रयोगशाला भेजी थी, जिसकी रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हो पाई। अब पुलिस झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दोनों ही पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विगत 26 नवंबर को कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष से वादी ने रिषभ, शुभम व एक अन्य को आरोपी बनाकर मारपीट और कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, दूसरे पक्ष से वादी ने भीम सैनी, तरुण अग्रवाल और पूर्व सभासद लोकेश को आरोपी बनाकर कुकर्म व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पीड़ित बताए गए व्यक्ति की डाक्टरी कराई थी और कुकर्म की जांच के लिए स्लाइडें आगरा स्थित फोरेंसिक लैब भिजवाई थीं। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों स्लाइडों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। किसी भी रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्पष्ट है कि कुकर्म के आरोप में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके चलते दोनों वादी पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
कोचिंग से लौट रहे युवक पर हमला
थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी निवासी गोविंद पुत्र रामपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह थानाभवन से कोचिंग करके वापस अपने गांव जा रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने के बाद पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। गोविंद ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पूर्व उसे गांव के ही दो युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
एडीएम से शिकायत की
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी राजेश पत्नी चंदर ने अपर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर बताया कि अप्रैल 2017 में गांव के ही एक व्यक्ति और डूंगर गांव स्थित पीएनबी शाखा में कार्यरत व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके उसके बैंक खाते से ऋण के एक लाख रुपये निकाल लिए। इस संबंध में कई बार पुलिस थाने और तहसील दिवस में शिकायतें की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उसकी मांग है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।