फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accusation of taking a young woman away on a bike; she was found unconscious by the roadside.

Gorakhpur News: युवती को बाइक से ले जाने का आरोप, सड़क किनारे अचेत मिली

Mon, 14 Sep 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Accusation of taking a young woman away on a bike; she was found unconscious by the roadside.
हरपुर बुदहट। एक गांव निवासी 20 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती को अज्ञात युवक के बाइक से ले जाने का मामला सामने आया है। करीब साढ़े तीन घंटे बाद युवती मुरदेवा और पिड़ारी के बीच सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली। मां ने युवती के साथ गलत कार्य किए जाने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर हरपुर बुदहट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ सितंबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी बेटी खेत की ओर घर से करीब 500 मीटर दूर पुलिया की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे परिवार के लोगों को सूचना मिली कि युवती मुरदेवा और पिड़ारी के बीच सड़क किनारे अचेत हालत में पड़ी है। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर आए। मां के मुताबिक, युवती की हालत ठीक नहीं थी। आशंका जताई कि युवक ने उसके साथ गलत कार्य करने के बाद उसे अचेत अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed