{"_id":"6aa712b5d909e3d04d040431","slug":"accused-acquitted-in-rohtak-news-c-17-roh1019-920516-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सिलिंडर से भरे ट्रक की कैंटर से सीधी भिड़ंत, रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सिलिंडर से भरे ट्रक की कैंटर से सीधी भिड़ंत, रूट डायवर्ट
विज्ञापन
51-सोनीपत रोड पर कैंटर और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में टक्कर। संवाद
रोहतक। सोनीपत-रोहतक रोड पर भालौठ गांव से पहले गैस एजेंसी के पास रविवार शाम करीब छह बजे सिलिंडरों से भरे टैंकर और हाइवा के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही, सड़क पर दूर-दूर तक गैस सिलिंडर बिखर गए। राहत की बात यह रही कि सिलिंडरों में आग नहीं लगी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सोनीपत रोड पर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण मार्ग पहले से ही वन-वे था। हादसे के बाद सड़क पर सिलिंडर बिखरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सिलिंडरों को सड़क से हटवाने का काम शुरू कराया।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए आउटर एरिया में नाकेबंदी कर दी। खरावड़, आईएमटी और बलियाना मोड़ के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। एक तरफ से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
...
बाक्स
यातायात के लिए बदला गया रास्ता
रोहतक से सोनीपत जाने वाले वाहनों को वाया बोहर पुल, आईएमटी, बलियाना और बलियाना मोड़ होकर भालौठ की ओर भेजे जा रहे हैं। सोनीपत से रोहतक आने वाले वाहनों को वाया बलियाना मोड़, बलियाना, आईएमटी और बोहर पुल होते हुए रोहतक पहुंच रहे हैं।
वर्जन
सड़क हादसे से जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया। जब तक रूट डायवर्ट रखा गया। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं।
अश्वनी कुमार, प्रभारी थाना आईएमटी