फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

बसंत नगर में चोरी : एफएसएल जांच के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
crime news
- घर के दरवाजे-ताले खंगाले, नहीं मिला फिंगर प्रिंट, ग्लव्स पहनकर वारदात की आशंका
विज्ञापन

- सीसीटीवी भी नहीं, पांच लाख की नकदी व जेवर चोरी के मामले में चोरों तक पहुंचना चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/बनतालाब। जानीपुर के बसंत नगर में बंद पड़े घर में शनिवार दोपहर को हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं। रविवार को एफएसएल की दो सदस्यीय टीम ने पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दरवाजे, ताले और घर के अन्य हिस्सों की बारीकी से जांच की, लेकिन मौके से न तो फिंगर प्रिंट मिले और न कोई ठोस फोरेंसिक साक्ष्य।

जांच करने पहुंची टीम ने घर में उन स्थानों को खंगाला, जहां चोरों के संपर्क में आने की संभावना थी। दरवाजे और ताले पर भी फिंगरप्रिंट तलाशे गए, लेकिन नहीं मिला। फिंगरप्रिंट नहीं मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि चोरों ने ग्लव्स पहनकर वारदात को अंजाम दिया होगा। मामले में पुलिस के सामने एक और चुनौती घर और आसपास सीसीटीवी कैमरों का नहीं होना है। कैमरे नहीं होने के कारण वारदात के समय इलाके में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की फुटेज पुलिस को नहीं मिल है। इससे पुलिस अभी तक चोरों की पहचान नहीं कर पाई है। ऐसे में पुलिस अब दूसरे संभावित सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एसआई रंजीत ने बताया आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि बसंत नगर में चोरों ने संजीव कुमार नामक व्यक्ति के घर को निशाना बनाया था। इसमें पांच लाख रुपये नकदी व सोने के जेवरात चोरी होने का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। अब फोरेंसिक जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस के लिए चोरों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। जानीपुर थाने के एसएचओ शारीक मजीद भट ने बताया कि गली में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। मुख्य सड़के में लगे कैमरों की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed