फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Semi-naked body of a young man found in canal; murder suspected.

Panipat News: नहर में मिला मिला युवक का अर्द्ध नग्न शव, हत्या की आशंका

Mon, 14 Sep 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 14 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Semi-naked body of a young man found in canal; murder suspected.
समालखा। थाना समालखा क्षेत्र में नारायणा गांव के पास दिल्ली पैरलल नगर में रविवार दोपहर को करीब 12 बजे युवक (25) का शव मिला है। पुल के पास शव फंसा होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। शव अर्द्धनग्न हालत में है और शरीर पर केवल पेंट पहने हुए है। लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए और आस-पास के थानों की पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

मांडी गांव के डॉ. विकास ने बताया कि वह रविवार को गांव से पानीपत आ रहे थे। इस दौरान नारायणा गांव के पास पुल पर उन्हें नहर में अर्द्धनग्र युवक का शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ही 112 नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

उधर, पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन भीड़ में शामिल लोग शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। इसके शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। समालखा थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि आस-पास के थानों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। जिससे शव की शिनाख्त की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed