{"_id":"5bb3b6d5867a55019a1f9518","slug":"11538504405-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी के सहारे लटका मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रस्सी के सहारे लटका मिला शव, हत्या की आशंका
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। हत्या करके शव लटकाए जाने की आशंका पर पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
गांव खेड़ी खुशनाम निवासी नरेश (40) पुत्र बीरू का शव मंगलवार सुबह कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतरवाया। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि नरेश रविवार रात को देरी से घर आया था और कमरे में जाकर सो गया। सुबह वह जागी, तो कमरे में नरेश का शव मिला। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को कुछ अन्य तथ्य भी बताए, जिससे नरेश की हत्या कर शव लटकाने की आशंका बन गई। इसके चलते पुलिस ने नरेश की पत्नी सुनीता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। साथ ही गांव के एक युवक का नाम भी पुलिस को बताया गया, उसके घर पर पुलिस ने दबिश दी, तो वह नहीं मिला। उस युवक के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चौसाना चौकी प्रभारी अजय कसाना का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण पता चलेगा। नरेश की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
महत्वपूर्ण
- पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में लिया