फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपहरण कर किशोरी किया गैंगरेप

अपहरण कर किशोरी किया गैंगरेप

Fri, 14 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर किशोरी किया गैंगरेप
अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

शामली। कार सवार दो युवकों ने कैराना रोड से किशोरी को अगवा कर दुकान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। तड़के किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर किशोरी भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है, जिसके चलते रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी बुधवार रात कैराना रोड गई थी। वहां से लौटते समय कार सवार दो युवकों ने जबरदस्ती किशोरी को खींचकर कार में डाल लिया और शहर के माजरा रोड स्थित एक दुकान में ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने पूरी रात किशोरी के साथ गैंगरेप किया। सुबह होने पर दोनों युवकों को नींद आ गई। इस पर किशोरी दरवाजा खोलकर वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। बृहस्पतिवार दोपहर परिजन कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। उन्होंने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कहां गई पुलिस की चौकसी
उच्चाधिकारी हिदायत देते हैं कि पुलिसकर्मी ड्यूटी में गंभीरता बरतें। चौराहों पर विशेष चेकिंग की जाए और प्रभावी गश्त होनी चाहिए। बावजूद इसके बुधवार शाम कैराना रोड से कार सवारों ने किशोरी को अगवा कर लिया। कैराना रोड से माजरा रोड जाने के लिए विजय चौक, फव्वारा चौक, एमएसके रोड, भिक्की मोड़ पार करके जाना होता है, लेकिन किसी भी स्थान पर इस कार को चेकिंग के नाम पर नहीं रोका गया। आखिर क्या कर रही थी पुलिस, जो कार सवार युवकों को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


न मेडिकल, न एफआईआर, घटना को बता दिया संदिग्ध
गैंगरेप जैसे संगीन मामले में भी पुलिस संवेदनहीनता बरत रही है। किशोरी से गैंगरेप होता है। पुलिस छानबीन के नाम पर पीड़िता को घटनास्थल पर लेकर गई। पीड़िता ने वह दुकान भी पुलिस को बताई, जिसमें उसके साथ गैंगरेप हुआ। इसके बावजूद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराना भी उचित ही नहीं समझा। उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। आखिर बगैर एफआईआर कैसी जांच करने में लगी है पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed