फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह पर मुकदमा

दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह पर मुकदमा

Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह पर मुकदमा
थानाभवन। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश के मामले में पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व सहारनपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग लगातार उससे कार देने की मांग कर रहे थे। जब परिजनों ने कार देने में असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उसके ससुर ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। जब उसने पति से शिकायत की तो उल्टा पति ने उसे ही डांट दिया। यही नहीं, इसके कुछ दिन बाद पति के मुंह बोले भाई ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति आदित्य, ससुर सुरेश, सास राकेश, जेठ सुमित, जेठानी प्रीति व आदित्य, विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed