{"_id":"5a7758244f1c1b05738b588e","slug":"21517770788-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली बस स्टैंड पर बाइकों की भिडंत, चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली बस स्टैंड पर बाइकों की भिडंत, चार युवक घायल
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। शामली बस स्टैंड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय चिकित्सकों से प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद एक युवक को करनाल रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली।
चौसाना के शामली बस स्टैंड पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भड़ी निवासी इमरान अपने एक साथी के साथ चौसाना किसी काम से आ रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे इमरान निवासी कुंडा जिला सहारनपुर की बाइक आपस में भिड़ गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौकेे पर पहुंचे और घायलों को सड़क से उठाकर स्थानीय चिकित्सकों से प्राथमिक उपचार कराया। जिसमें से इमरान को गंभीर हालत में करनाल रेफर किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी कर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। घायल इमरान की हालात गंभीर बताई गई है।