फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रेनों-रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा की कमान पीएसी के हवाले

ट्रेनों-रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा की कमान पीएसी के हवाले

Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों-रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा की कमान पीएसी के हवाले
शामली।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के मद्देनजर दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों व रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की कमान पीएसी संभालेगी। सोमवार से शुरू होने वाले कांवड़ मेले को देखते हुए मुरादाबाद जीआरपी अनुभाग से शामली को पीएसी फोर्स मिल गया है।

हरिद्वार कांवड़ मेला के मद्देनजर जीआरपी शामली ने सुरक्षा के तौर पर डेढ़ सेक्सन पीएसी, चार उपनिरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल, बीस कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल की मांग मुरादाबाद जीआरपी अनुभाग से की गई थी। सोमवार से कांवड़ मेला शुरू होरहा है। मुरादाबाद जीआरपी अनुभाग से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलमार्ग पर शामली जीआरपी थाने को एक सेक्शन पीएसी की आमद हो गई है। जीआरपी थाना प्रभारी आशुतोष ने बताया कि हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन, हाल्ट पर पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। जीआरपी सहारनपुर के सीओ हरिप्रकाश कसाना ने बताया कि सहारनपुर-देवबंद, टपरी पर सुरक्षा का उनका मुख्य फोकस रहेगा। आरपीएफ का डॉग स्क्वॉड को लगाया जाएगा। उधर, मुुरादाबाद जीआरपी अनुभाग के एसपी केके चौधरी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शामली जिले में फोर्स उपलब्ध करा दिया गया है। बरेली, गाजियाबाद, मेरठ, बड़ौत ,शामली मुजफ्फरनगर, बिजनौर में भी फोर्स भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed