फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शादी- विवाह का सीजन, शहर में जाम की स्थिति से यातायात ठप

शादी- विवाह का सीजन, शहर में जाम की स्थिति से यातायात ठप

Sun, 18 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शादी- विवाह का सीजन, शहर में जाम की स्थिति से यातायात ठप
शामली। रविवार को शादी-विवाह अधिक होने के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह जाम लग गया। जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई। रविवार के दिन मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा व दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शादी-विवाह की तिथि रविवार को अधिक होने के कारण शहर में जाम लगा रहा। वीवी इंटर कालेज रोड नाले की पटरी के पास दुल्हा-दुल्हन की कारें फूल मालाओं से सजनी शुरू हो गई थी। शहर के विजय चौक, अजंता चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, शिव चौक, धीमानपुरा, गुरुद्वारा तिराहे तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। घंटों शहर में जाम की स्थिति रहने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। सवारियों को शहर में निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed