Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wealth to pour into markets on Dhanteras; business worth 65 crore expected

Shamli News: धनतेरस पर बाजारों में बरसेगा धन, 65 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Fri, 06 Nov 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 06 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Wealth to pour into markets on Dhanteras; business worth 65 crore expected
शामली में गांधी चौक बाजार में लगी लोगाें की भीड़। संवाद
शामली। धनतेरस पर शुक्रवार को शामली के बाजारों में खरीदारी की चमक दिखाई देगी। त्योहार को लेकर बाजारों से लेकर शोरूम तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कारोबारियों को इस बार जिले में करीब 60 से 65 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ स्कूटी, मोटरसाइकिल, पीतल-तांबे के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से खरीदारी की जानकारी लेने के लिए बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल बाजार में दिख रहा उत्साह
दिल्ली रोड स्थित शोरूम संचालक अंकुर कुमार सिंह और अजय अग्रवाल ने बताया कि एक्टिवा स्कूटी की अच्छी मांग है। धनतेरस के लिए 70 से 75 एक्टिवा, 35 मोटरसाइकिल समेत कुल 150 से 200 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। एक्टिवा की कीमत करीब 80 हजार और मोटरसाइकिल की कीमत एक लाख रुपये तक है। कैराना रोड स्थित बुलेट बाइक एजेंसी की आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक बुलेट की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। 125 सीसी बाइक की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की मांग
माजरा रोड के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी सचिन देशवाल ने बताया कि शादी-विवाह के सीजन के चलते वाशिंग मशीन, फ्रिज और एलईडी टीवी की मांग बढ़ी है। कारोबारी रोहित, अंकुर और सिद्धार्थ के अनुसार धनतेरस पर मिक्सर ग्राइंडर, माइक्रोवेव, गीजर और इंडक्शन चूल्हे की बिक्री भी अच्छी रहने की उम्मीद है।

पीतल और तांबे के बर्तनों की चमक
बड़ा बाजार स्थित 60 साल पुरानी कामता प्रसाद जैन की दुकान के संचालक अमित जैन ने बताया कि स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग बनी हुई है। ग्राहक थाली, कटोरी, गिलास, कुकर, तांबे के जग और पूजा के बर्तन पसंद कर रहे हैं। कारोबारी दीपक गोयल और राहुल ने बताया कि पूजा की थाली, कलश, लोटे, दीपक, डिनर सेट और कड़ाही की भी खरीदारी होती है।


ऑटोमोबाइल में 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि धनतेरस पर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में करीब 30 करोड़ और बर्तन बाजार में 20 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, सराफा और कपड़ा कारोबार को मिलाकर जिले में कुल 60 से 65 करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है।

शामली में गांधी चौक बाजार में लगी लोगाें की भीड़। संवाद

शामली में गांधी चौक बाजार में लगी लोगाें की भीड़। संवाद

शामली में गांधी चौक बाजार में लगी लोगाें की भीड़। संवाद

शामली में गांधी चौक बाजार में लगी लोगाें की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed