{"_id":"6aece64275ff09617e08720f","slug":"sugar-has-become-dearer-by-up-to-rs-400-per-quintal-shamli-news-c-26-1-sal1002-177561-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 400 रुपये क्विंटल तक महंगी हुई चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 400 रुपये क्विंटल तक महंगी हुई चीनी
विज्ञापन
शामली। दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में तेजी ने आम लोगों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों में चीनी के दाम करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। बाजार में चीनी का भाव 58 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि सितंबर में यही चीनी करीब 40 रुपये किलो बिक रही थी।
रामबीर सिंह, मनोज के मुताबिक पिछले कुछ समय से बाजार में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अब इसका असर थोक और फुटकर दोनों बाजारों में दिखाई देने लगा है।
दिवाली पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ चीनी की खपत भी अधिक रहती है। ऐसे में कच्चे माल की कीमत बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ेगी।
इसका असर मिठाइयों के खुदरा दाम पर भी पड़ेगा जिसमें त्योहार में मिठाई महंगी मिलेगी। रेलपार की महिमा, दिल्ली रोड की साजिया का कहना है कि लगातार दामों में बढ़ोतरी से आर्थिक भार पड़ रहा है। सरकार को दाम कम करने चाहिए।