फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Postal worker's family asked for euthanasia

पोस्टल कर्मी के परिवार ने इच्छामृत्यु मांगी

Sat, 25 Jul 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 25 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Postal worker's family asked for euthanasia
पोस्टल विभाग में कार्यरत विकलांग लिपिक की पत्नी ने डाकघर के अधीक्षक पर शोषण का आरोप लगाते हुए परिवार सहित इच्छामृत्यु की मांग की है। साथ ही वह प्रधान डाकघर के बाहर परिवार सहित धरने पर बैठ गया है। कहा कि स्थानीय स्तर से समस्या का निदान न होने पर वह 27 जुलाई को लखनऊ में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगी। कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है तो उसके परिवार सहित इच्छामृत्यु दी जाए। इस मांग को लेकर राष्ट्रपति को एक प्रार्थना पत्र भेजा।
विज्ञापन

विकलांग पोस्टलकर्मी शैलेंद्र मिश्रा की पत्नी गुड्डी देवी मिश्रा ने कहा कि उसके पति के विकलांग होने के बावजूद भी रोजा डाकघर में ट्रांसफर कर दिया गया है। करीब 11 किलोमीटर दूर जाने-आने में उनके पति को परेशानी होगी। कहा कि उनके पति को मिलने वाला यात्रा भत्ता भी नियमानुसार नहीं दिया जा रहा है और वेतन वृद्घि भी रोक दी गई है। इन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए डाक अधीक्षक से कहा। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधीक्षक ने इसके बदले 50 हजार रुपये की मांग की। यह भी आरोप लगाया अधीक्षक ने उन लोगों पर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही। महिला ने कहा कि ट्रांसफर हो जाने की वजह से उनका पति बीमार चल रहा है और मानसिक रूप से परेशान है। साथ ही आर्थिक परेशानी का सामना करना है, जिससे उनके बच्चे रिंकी, आदित्य, पवन और उदय और वह भुखमरी की कगार पर हैं। कहा कि या तो उनके पति का ट्रांसफर रोका जाए, अन्यथा इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed