{"_id":"5b0867a04f1c1b896e8b4a45","slug":"loot-with-people-came-to-buy-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से गड़ा सोना खरीदने आए लोगों से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ से गड़ा सोना खरीदने आए लोगों से लाखों की लूट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 26 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन से निकला सोने से भरा मटका खरीदने आए लखनऊ के दो लोगों से बदमाशों ने 5.80 लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि लूट में बदमाशों को यूपी-100 पुलिस के लोगों ने भी साथ दिया। मामले की जानकारी से पुलिस में खलबली मची हुई है। लूट का शिकार लोगों ने शुक्रवार देर शाम एक बिचौलिए को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
लखनऊ के दो लोगों से एक माह पूर्व सीतापुर के थाना मछरेहटा के गांव मंसूरनगर का एक युवक मिला। युवक ने बताया कि उसके रिश्तेदार पुवायां के गांव पसियाखेड़ा में रहते हैं और उन्हें खुदाई में सोने से भरी मटकी मिली है। रिश्तेदार मटकी को बेचना चाहते हैं, लेकिन पकड़े जाने के डर से सोना नहीं बेच पा रहे हैं। लखनऊ के लोगों ने युवक से सोना दिलवा देने को कहा तो युवक ने पसियाखेड़ा बुलाकर लखनऊ के लोगों की कुछ लोगों से बात कराई। बृहस्पतिवार को लखनऊ के लोग सोना लेने पसियाखेड़ा पहुंचे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे उनके पास से गांव के लोगों ने 5.80 लाख रुपये लूट लिए। लूट के दौरान उन लोगों ने विरोध किया, इस बीच यूपी-100 का वाहन आ पहुंचा और उससे उतरे पुलिसकर्मियों ने लूट करने वालों को भगा दिया और पुलिसकर्मी उन लोगों को डंडे से पीटने लगे और मौके से भाग जाने को कहा। पुलिस ने जबरिया उन्हें भगा दिया और पुवायां आने पर झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी। पिटाई से एक पीड़ित घायल भी हुआ है। इसके बाद लूट का शिकार लोग लखनऊ लौट गए और शुक्रवार को बिचौलिए सीतापुर के युवक को पकड़ कर पुवायां लाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। लूट का शिकार लोग भी अपना नाम मीडिया को नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
कई बार हो चुकी है सोने भरी मटकी बेचने के नाम पर लूट
पुवायां। गांव पसियाखेड़ा के पास सोने से भरी मटकी बेचने के नाम पर कई बार लोगों से बड़ी रकम लूटी जा चुकी है। सोना बेचने के नाम पर ठगी और लूट करने वाले गिरोह का संचालन पसियाखेड़ा का ही एक शातिर अपराधी कर रहा है। यह अपराधी 17 फरवरी 2016 में सोने की मटकी बेचने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लूटने के मामले में बदमाश को 23 फरवरी 16 को जेल भेजा गया था और इस समय जमानत पर बाहर है। इस अपराधी के खिलाफ सिंधौली में दो, पुवायां में छह, पूरनपुर में एक, निगोही में एक, निघासन में तीन, कोतवाली खीरी में एक, मोहम्मदी में नौ गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
2016 में लूट के दौरान पकड़े गए थे बदमाश
पुवायां। वर्ष 2016 में सोने की मटकी बेचने के नाम पर शाहजहांपुर के लोगों से साढ़े तीन लाख रुपये लूट कर भागते समय गांव मुड़िया के लोगों ने बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिय था। तब गिरोह के चार लोग जेल भेज गए थे। इसके बाद गिरोह के लोग वर्ष 2017 में दिल्ली के लोगों से 24 लाख रुपये लूट चुके हैं। यह मामला पुलिस तक आया था, पुलिस ने पीड़ितों को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बुलाया भी था, लेकिन पीड़ितों के नहीं आने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
सोने की मटकी बेचने के नाम पर लूट का मामला संज्ञान में आया है। लखनऊ के लोग कोतवाली आए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। मौखिक शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सुधाकर पांडे कोतवाली प्रभारी पुवायां