फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fourteen lakh looted from finance company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से सवा लाख लूटे 

Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर/कांट।
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर/कांट। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fourteen lakh looted from finance company employee
लूट - फोटो : अमर उजाला
कांट क्षेत्र में ददरौल मोड़ के पास हुई घटना 
विज्ञापन

कांट रोड पर मंगलवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया और तमंचा दिखाकर उसके पास से बैग लूट लिया। कर्मचारी के मुताबिक बैग में सवा लाख रुपये थे। बाइक गिरने से उसकी पैर टूट गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांट पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव पूर्नापुर निवासी 22 वर्षीय श्याम मनोहर पुत्र सर्वेश कुमार ने बताया कि वह एसकेएस माइक्रो फाइनेंस नामक कंपनी का कर्मचारी है। उसका मुख्यालय हैदराबाद(आंध्र प्रदेश ) में है। कंपनी का शाहजहांपुर ब्रांच का कार्यालय कोतवाली क्षेत्र में बेरी चौकी के पास बना हुआ है। उसकी कंपनी समूह लोन देने का काम करती है। वह सुबह कांट क्षेत्र के गांवों में समूह की मीटिंग करके लोन की वसूली करने गया था। दोपहर में गांव सैजना में मीटिंग करने के बाद लोन किश्त जमा करने के बाद बाइक से कार्यालय की तरफ चल दिया। ददरौल मोड़ के पास पीछे से एक बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें एक सरदार था। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसके पास से बैग छीन लिया। बैग में करीब सवा लाख रुपये थे। घटना की सूचना पर श्याम मनोहर कंपनी अन्य कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए। कांट इंस्पेक्टर हरिराम त्रिपाठी ने बताया कि मामले में लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed