{"_id":"6aa3eda2d2e3745a6e0cdcaa","slug":"korba-police-recovered-110-lost-mobiles-worth-rs-20-lakh-via-ceir-portal-returned-to-owners-smiles-returned-korba-news-c-1-1-noi1487-4711903-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: मोबाइल गुम हुआ तो मत छोड़िए उम्मीद, कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: मोबाइल गुम हुआ तो मत छोड़िए उम्मीद, कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान
Sat, 12 Sep 2026 02:06 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:06 PM IST
सार
कई फोन महीनों पहले गुम हुए थे और उनके मालिकों ने उन्हें वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटा दिए। पिछले 8 महीनों में कोरबा साइबर थाना 400 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर वापस दिला चुका है।
विज्ञापन
110 गुम मोबाइल बरामद,20 लाख के फोन लौटे,चेहरे पर लौटी मुस्कान
विस्तार
Don't lose hope if your mobile is lost; Korba police found 110 phones and returned them to their owners, bringing smiles back to everyone's faces.
कोरबा जिले में 'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान के तहत पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 110 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 3 हजार 353 रुपये बताई गई है।
बरामद मोबाइलों में एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी और वनप्लस जैसे कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस ने सभी 110 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने कोरबा पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
सीईआईआर पोर्टल से अलग-अलग राज्यों से ट्रेस किए मोबाइल
साइबर पुलिस ने तकनीकी सहायता और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग जिलों और राज्यों में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया। इनमें कई मोबाइल ऐसे भी थे, जो कई महीने पहले गुम हुए थे और उनके मालिकों ने वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने पुलिस अधिकारियों का आभार जताया। कई लोगों ने कहा कि मोबाइल वापस मिलने से पुलिस के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।
आठ महीने में 400 से ज्यादा मोबाइल लौटाए
कोरबा साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, पिछले 8 महीनों में 400 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिलाए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर गुम मोबाइलों की तलाश की जाती रही है।
एसपी के निर्देशन में साइबर टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी और डीएसपी रजत कुमार नाग के दिशा-निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में टीम ने मोबाइल ट्रेस किए।
मोबाइल गुम हो तो तुरंत CEIR पर करें शिकायत
कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर जाकर ‘Block Stolen/Lost Mobile’ विकल्प के जरिए शिकायत दर्ज करें। इसके साथ पुलिस शिकायत, पहचान संबंधी दस्तावेज और मोबाइल खरीद का बिल उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है।
वहीं, साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। डीएसपी रजत कुमार नाग ने बताया कि ट्रेस किए गए मोबाइल उनके संबंधित मालिकों को वापस सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये है।