{"_id":"6aa5018eb0ed384a100a8fb7","slug":"two-killed-and-five-injured-in-separate-horrific-road-accidents-bus-carrying-54-passengers-overturns-on-expressway-dausa-news-c-1-1-noi1437-4715233-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा में एक के बाद एक दो हादसे: एनएच-21 पर दो युवकों की मौत, एक्सप्रेस-वे पर स्टीयरिंग फेल होने से बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौसा में एक के बाद एक दो हादसे: एनएच-21 पर दो युवकों की मौत, एक्सप्रेस-वे पर स्टीयरिंग फेल होने से बस पलटी
Sat, 12 Sep 2026 02:32 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:32 PM IST
सार
दौसा जिले में दो अलग-अलग हाईवे पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हुए। एनएच-21 पर तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी, वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्टीयरिंग फेल होने से 54 यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलट गई।
विज्ञापन
दौसा सड़क हादसे के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दौसा जिले में दो अलग-अलग जगह हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने कोहराम मचा दिया। एक तरफ नेशनल हाईवे-21 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 54 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस स्टीयरिंग फेल होने से पलट गई, जिसमें 5 यात्री घायल हो गए। लगातार हुए इन हादसों के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
पहला हादसा: एनएच-21 पर सिविल लाइन के पास बस ने बाइक को मारी टक्कर
पहला भीषण हादसा दौसा शहर के सिविल लाइन के पास नेशनल हाईवे-21 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दौसा से जयपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर सवार दोनों युवक 20 फीट दूर जाकर गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है, लेकिन अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
कोतवाली थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस और बाइक को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है। बस के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सांवलिया सेठ जा रही बस पलटी
दूसरा बड़ा हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राहुवास थाना क्षेत्र में हुआ। यह हादसा पिलर संख्या 204-205 के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक स्लीपर बस 54 यात्रियों को लेकर राजस्थान के राजसमंद जिले के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ और नाथद्वारा मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थी। सभी यात्री एक ही परिवार और रिश्तेदारी के बताए जा रहे हैं। राहुवास थाना क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक बस का स्टीयरिंग फेल हो गया। ड्राइवर ने बताया कि स्टीयरिंग फेल होते ही बस अनियंत्रित हो गई। उसने सूझबूझ दिखाते हुए बस को एक्सप्रेसवे के किनारे कच्चे में उतारने की कोशिश की, ताकि बड़ा हादसा टल जाए, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण बस पलट गई और घिसटते हुए 20 मीटर दूर जाकर रुकी। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: ‘पापा, मुझे यहां बहुत डर लग रहा है...जल्दी ले जाओ’; फोन के दो घंटे बाद बीएसएफ जवान की पत्नी की मौत
सभी को घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही राहुवास थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी 5 घायलों को सिर, हाथ और पैर में मामूली चोटें आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बाद में बस ऑपरेटर ने दूसरी बस मंगवाई और सभी 54 यात्रियों को नाथद्वारा के लिए रवाना किया गया। उधर, पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा करवाकर एक्सप्रेसवे से हटवाया, जिसके बाद करीब एक घंटे तक बाधित रहा यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।