फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh: Bride Allegedly Flees With Jewellery Two Days After Marriage, Rs 1.5 Lakh Taken for Wedding

टीकमगढ़ में लुटेरी दुल्हन का कांड: डेढ़ लाख लेकर कराई शादी, मंदिर में हुए फेरे, दो दिन बाद जेवर समेटकर फरार

Sat, 12 Sep 2026 12:41 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 12:41 PM IST
सार

शादी के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने आरोप लगाया कि शादी कराने के नाम पर उससे 1.50 लाख रुपये लिए गए और शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता जेवर व मोबाइल लेकर चली गई।

विज्ञापन
Tikamgarh: Bride Allegedly Flees With Jewellery Two Days After Marriage, Rs 1.5 Lakh Taken for Wedding
शादी के दो दिन बाद जेवर और मोबाइल लेकर भागी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के असाटी गांव में शादी के नाम पर कथित ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शादी कराने के नाम पर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए। इसके साथ ही जमीन की रजिस्ट्री में भी धोखाधड़ी की गई। इतना ही नहीं शादी के महज दो दिन बाद नवविवाहिता जेवर और मोबाइल लेकर घर से चली गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता अनूप कुमार मिश्रा ने थाना निवाड़ी में आवेदन देकर बाबूलाल कुशवाहा, भगवत कुशवाहा और रामसेवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक पिछले करीब 10 से 15 दिनों से आरोपी उससे शादी कराने की बात कह रहे थे। इसके बाद 8 सितंबर को गांव के रामराजा मंदिर में एक अज्ञात युवती से उसकी शादी कराई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप कुमार का आरोप है कि शादी के नाम पर उससे करीब 1.50 लाख रुपये लिए गए। शिकायत के अनुसार 10 सितंबर की देर रात करीब 12 बजे नवविवाहिता घर में मौजूद थी लेकिन सुबह नींद खुलने पर युवती घर पर नहीं मिली। आरोप है कि नवविवाहिता घर से सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल लेकर चली गई। पीड़ित ने आवेदन में सोने का मंगलसूत्र, बीजारोन, अंगूठी, चांदी की पायल और बिछिया समेत अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया है। 

घटना के बाद जब अनूप संबंधित लोगों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग अक्सर शादी कराने के नाम पर लोगों से रकम ऐंठते हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed