फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Doctor Assaulted Inside Hospital Duty Room, Threatened With Death; Act Captured on CCTV

दमोह: अस्पताल के ड्यूटी रूम में घुसकर डॉक्टर के साथ मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुई करतूत

Sat, 12 Sep 2026 12:21 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 PM IST
सार

हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ युवक ने ड्यूटी रूम में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं उसने बीच-बचाव करने आए सपोर्ट स्टाफ को भी पीटा और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Damoh: Doctor Assaulted Inside Hospital Duty Room, Threatened With Death; Act Captured on CCTV
ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी कक्ष में घुसकर आरोपी ने डॉक्टर चेतन साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। डॉक्टर के साथ मौजूद सपोर्ट स्टाफ मनीष श्रीवास्तव ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। शिकायत के आधार पर हटा पुलिस ने आरोपी अनिल पुरानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डॉक्टर चेतन साहू ने हटा थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि बुधवार रात वे सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर थे, इसी दौरान तीन घायल व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर घायलों का उपचार कर रहे थे, तभी अनिल पुरानी ड्यूटी कक्ष में पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने पर कर्मचारी को भी पीटा
घटना के दौरान डॉक्टर के साथ सपोर्ट स्टाफ मनीष श्रीवास्तव भी मौजूद था। उसने डॉक्टर को बचाने और आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देने का आरोप
डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अस्पताल से भागते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गया। घटना के बाद अस्पताल में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मारपीट की घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और सुर्खियों में आ गया।

ये भी पढ़ें: एमपी: घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी; नायब तहसीलदार-रीडर की वेतन वृद्धि रोकी

मामले में हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर चेतन साहू की शिकायत पर आरोपी अनिल पुरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 132, 296, 115 और 391 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।


सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से घटना के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार फुटेज की जांच के बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि घटना में आरोपी के साथ कितने लोग शामिल थे। फुटेज में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकतानुसार धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

फिलहाल मामले के मुख्य आरोपी अनिल पुरानी समेत उसके साथी फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed