फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Notorious drug trafficker arrested after an encounterA pistol, a motorcycle recovered

Jalandhar News: मुठभेड़ के बाद कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तारएकपिस्टल, एक मोटरसाइकिल बरामद

Sat, 12 Sep 2026 02:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 12 Sep 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
Notorious drug trafficker arrested after an encounterA pistol, a motorcycle recovered
एनकाउंट स्थान पर गिरी पिस्टल जिससे पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई गई।जगजीत सिंह जग्गा की बाईक ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। तरनतारन सिटी पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर जग्गा मुरादपुरा को घायल हालत में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बाठ रोड के पास एक बंद पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जग्गा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरिंदर लांबा ने बताया कि सिटी थाने की पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मुरादपुरा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। उसके पास अवैध हथियार भी था। डीएसपी सुखबीर सिंह और थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह विरदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने जग्गा का पीछा किया। जग्गा ने मोटरसाइकिल को बाठ चौक के पास बंद पेट्रोल पंप की तरफ तेजी से भगाया। इस दौरान पुलिस पार्टी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जगजीत सिंह जग्गा के दिल में गोली लगी। पुलिस अधीक्षक सुरिंदर लांबा ने बताया कि जग्गी के खिलाफ करीब एक महीने पहले पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed