फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba excise seized 178 litres illicit liquor, 325 kg lahan in 61 cases in 10 days, jailed 11 accused,

छत्तीसगढ़: कोरबा में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 61 केस दर्ज; 179 लीटर महुआ शराब जब्त

Sat, 12 Sep 2026 12:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

कोरबा में 10 दिन के अभियान में आबकारी विभाग ने 61 प्रकरण दर्ज कर 11 आरोपियों को जेल भेजा। कार्रवाई में 178.870 लीटर अवैध महुआ शराब और 325 किलो लाहन जब्त किया गया।

विज्ञापन
Korba excise seized 178 litres illicit liquor, 325 kg lahan in 61 cases in 10 days, jailed 11 accused,
11 आरोपी जेल भेजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 से 10 सितंबर 2026 के बीच महज 10 दिनों में 61 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान टीम ने 178.870 लीटर अवैध महुआ शराब और 325 किलो शराब बनाने का लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान 11 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अजमानतीय अपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


नगोई थाना पाली, लाफा थाना पाली और अंडीकछार थाना हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संतराम, शिवशंकर गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, मनोहर अगरिया और रामू जांगड़े के कब्जे से क्रमशः 8, 12.2, 11.5, 10.2 और 41 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इन कार्रवाइयों में कुल 82.9 लीटर महुआ शराब और 285 किलो लाहन जब्त किया गया। सभी आरोपियों को कटघोरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छद्म ग्राहक बनकर की कार्रवाई
सुतर्रा थाना कटघोरा, मानपुर थाना कटघोरा और कुदरीखार थाना उरगा क्षेत्र में ग्रामीणों से मिली अवैध शराब बिक्री की सूचना के बाद आबकारी टीम ने अलग रणनीति अपनाई। उपनिरीक्षक सुकांत पांडेय की टीम ने छद्म ग्राहक बनकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। मौके से क्रमशः 14, 8.7 और 22 लीटर, कुल 44.700 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

अन्य इलाकों में भी कार्रवाई जारी
बांधपारा जुनवानी क्षेत्र में शशि प्रसाद और जयराम को क्रमशः 15.5 और 6.5 लीटर महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उपनिरीक्षक नारायण सिंह कंवर की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोरबा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी तरह भैसमाखार थाना कुसमुंडा और रलिया थाना हरदीबाजार क्षेत्र में धनकुंवर और परदेशी राम को 15.5 और 8.5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक जया मेहर की टीम ने दोनों को कटघोरा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


5 लीटर से अधिक शराब पर गैर-जमानती अपराध
आबकारी विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 5 लीटर से अधिक अवैध शराब का रखना, निर्माण, बिक्री या परिवहन अजमानतीय अपराध है। ऐसे मामलों में 1 से 3 वर्ष तक की जेल और 25 हजार से 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं दूसरी बार दोषसिद्ध होने पर 2 से 5 वर्ष तक की जेल और 50 हजार से 2 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

10 दिन में 61 केस,11 आरोपी जेल भेजे

10 दिन में 61 केस,11 आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed