फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chori

लाखों के जेवर लेकर नौकरानी चंपत, रिपोर्ट

Wed, 17 Dec 2014 12:08 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
chori
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई में रहने वाले जिआउद्दीन के घर में काम करने वाली नौकरानी लाखों रुपये के जेवर चुरा ले गई। जिआउद्दीन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नौकरानी और उसके प्रेमी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने नौकरानी के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जिआउद्दीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी काफी समय से फालिज से ग्रस्त हैं। जिआउद्दीन ने घरेलू काम करने के लिए मोहल्ले में रहने वाली रूबी को घर में नौकरानी के तौर पर रख लिया था। रूबी काफी लंबे समय से उनके घर में काम कर रही थी। सोमवार को जिआउद्दीन पत्नी की अलमारी की सफाई कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि लॉकर से पत्नी के सारे जेवर गायब हैं। शक होने पर जिआउद्दीन ने जेवरों के बारे में रूबी से पूछा तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद से रूबी गायब हो गई और दोबारा काम पर भी नहीं आई। शक के आधार पर जिआउद्दीन ने रूबी और उसके प्रेमी संजय के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी संजय को हिरासत में ले लिया। जिआउद्दीन के मुताबिक करीब 93 ग्राम सोने के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


आरोपी संजय ने चोरी करने की बात कबूली
पुलिस हिरासत में संजय ने बताया कि उसके रूबी से करीब चार साल पुराने प्रेम संबंध हैं। दोनों लोग एक साथ एक ही मकान में रहते हैं। संजय ने कबूल किया कि रूबी ने जेवर चोरी करके उसको दिए थे, जिन्हें उसने क्षेत्र के एक सर्राफा के पास बेच दिया। कोतवाली पुलिस रूबी और चोरी के जेवर खरीदने वाले सर्राफा की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed