फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two youths arrested for stealing a car in Sant Kabir Nagar

बनना था सिपाही, बन गए चोर: महंगे मोबाइल, अच्छे कपड़े और कार में चलने का पाला था ख्वाब, अधूरे रह गए ये दो सपने

Sun, 25 Dec 2022 08:15 AM IST
शाहरुख खान शोभित कुमार पांडेय, अमर उजाला, संतकबीरनगर
शोभित कुमार पांडेय, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Dec 2022 08:15 AM IST
सार

संतकबीर नगर में पुलिस ने दो युवकों को कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद भर्ती में शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सिर्फ साक्षात्कार बाकी है। उसे पूरी उम्मीद थी कि वह सिपाही बन जाएगा, लेकिन कार चोरी कर चोर बन गया। 

विज्ञापन
Two youths arrested for stealing a car in Sant Kabir Nagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ते फैशन के दौर में शौक को पूरा करने के लिए आरोपी सत्यानंद भारती अपने दोस्त के साथ कार की चोरी करके खुद का कॅरियर बर्बाद कर लिया। वह बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर हो रही भर्ती में प्रतिभाग किया है और सिर्फ साक्षात्कार बाकी है। पकड़े जाने के बाद आरोपी अपने किए पर पश्चाताप कर रहा था।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के रियाब गांव निवासी 21 वर्षीय सत्यानंद भारती पुत्र चंद्रशेखर भारती स्नातक है। पिता खेती करते है। सत्यानंद दो भाई और दो बहनों में बड़ा है। खुद का कॅरियर संवारने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए गोरखपुर के नौसढ़ में किराए का कमरा लिया है। 
विज्ञापन


किराए के कमरे में साथ में दोस्त गोरखपुर जिले के गोला बाजार क्षेत्र के मठिया निवासी 24 वर्षीय अनंत कुमार निषाद पुत्र त्रिपुरारी निषाद रहता है। अनंत कुमार तीन भाई और दो बहन है। उसके पिता मजदूरी करते है। अनंत कुमार ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है और क्लर्क आदि की परीक्षा की तैयारी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चोरी में पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मंहगाई का दौर है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लोगों को कार से चलते देखकर और अच्छे कपड़े पहनने एवं स्मार्ट महंगे मोबाइल चलाते देखकर उनके अंदर भी शौक पैदा हुआ। पैसे नहीं होने की वजह से मन दुखी हो जाता था।

शौक पूरा करने के लिए दोनों दोस्तों ने प्लान बनाया और खलीलाबाद पहुंच कर किराए पर कार बुकिंग की। योजना के मुताबिक, चालक को चाय में नींद की गोली पिलाकर बेहोश करके कार चुराने में सफल रहे। कार बेचने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाल सर्वेश राय ने पूछताछ में आरोपी सत्यानंद भारती ने बताया कि वह सिपाही बनना चाहता था। 

बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद भर्ती में शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सिर्फ साक्षात्कार बाकी है। उसे पूरी उम्मीद थी कि वह सिपाही बन जाएगा, लेकिन कार चोरी कर चोर बन गया। शौक भी अधूरा रह गया और सिपाही बनने का ख्वाब भी टूट गया। 

कोतवाल ने बताया कि सत्यानंद भारती का यह पहला अपराध था। जबकि अनंत कुमार निषाद पहले मोबाइल चोरी में जेल गया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed