Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Shooting Case Accused Ghanakanta Gogoi Dies After Police Firing in Sivasagar

असम: गुवाहाटी में पांच लोगों की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर; अस्पताल में तोड़ा दम; पिस्तौल छीनने की थी कोशिश

Wed, 04 Nov 2026 07:59 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 04 Nov 2026 07:59 AM IST
सार

असम के शिवसागर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान गुवाहाटी में पांच लोगों की हत्या के आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने जांच अधिकारी की पिस्तौल छीनने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Assam Shooting Case Accused Ghanakanta Gogoi Dies After Police Firing in Sivasagar
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल होने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ले जाने के दौरान यह घटना हुई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनने की कोशिश का आरोप
एसएसपी पापोरी चेतिया ने बताया कि शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित आरोपी को पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने शौच जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस उसे वाहन से उतारकर एक स्थान पर ले गई।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार, आरोपी एक प्रशिक्षित निशानेबाज था। उसने कथित तौर पर जांच अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई हुई और तीन गोलियां चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिसकर्मी की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी
पापोरी चेतिया ने बताया कि कथित हमले को रोकने के लिए एक पुलिसकर्मी को अपनी सर्विस पिस्तौल से जवाबी गोली चलानी पड़ी। इस दौरान आरोपी भी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

गुवाहाटी होटल गोलीकांड: लीज विवाद में गई पांच लोगों की जान, जानें पूरा मामला
असम के गुवाहाटी में 26 अक्तूबर 2026 की रात उलुबाड़ी इलाके के होटल बिलास इन में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में होटल मालकिन हेलेना भराली समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, होटल की लीज और प्रबंधन को लेकर हेलेना भराली और घनकांत गोगोई के बीच विवाद चल रहा था।


दोनों के बीच सितंबर 2025 में पांच साल का लीज समझौता हुआ था। 26 अक्तूबर को विवाद सुलझाने के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने घनकांत गोगोई को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed