Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two lakh plots will be available in four housing schemes, fulfilling the dream of owning a house in t

लखनऊ: चार आवासीय योजनाओं में मिलेंगे दो लाख भूखंड, राजधानी में खुद का घर बनाने का सपना होगा पूरा

Wed, 04 Nov 2026 07:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Nov 2026 07:51 AM IST
सार

Plots available in Lucknow: लखनऊ में अपना खुद का घर बनाने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। एलडीए की चार आवासीय योजनाओं में दो लाख भूखंड मिलने वाले हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: Two lakh plots will be available in four housing schemes, fulfilling the dream of owning a house in t
लखनऊ में भूखंड लेने का मौका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी में घर का सपना देखने वालों के लिए एलडीए दो से तीन महीने में चार आवासीय योजनाएं लॉन्च करने वाला है। योजनाओं वेलनेस सिटी, वशिष्ठपुरम, आईटी सिटी और प्रबंधनगर में करीब दो लाख भूखंड विकसित किए जाएंगे। इससे करीब आठ लाख की आबादी को आवासीय सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी और वेलनेस सिटी के साथ आगरा एक्सप्रेसवे के पास वशिष्ठपुरम योजना विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च की जाएगी। उधर, सीतापुर रोड पर प्रबंधनगर योजना को भी लॉन्च करने की तैयारी है। इसकी राह में हाईकोर्ट का स्टे है जिसके खारिज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट की जमीन को योजना में शामिल करने पर स्टे है। ऐसे में यदि एलडीए इसे छोड़ भी देता है तो भी योजना आएगी। इससे पहले एलडीए 24 सितंबर को दो योजनाएं वरुण विहार और नैमिष नगर को लॉन्च कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक नजर में आवासीय योजनाएं

वेलनेस सिटी : यह योजना 1200 एकड़ में सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही है। यहां जमीन की कीमत करीब 5500 रुपये प्रति वर्गफीट होगी।
आईटी सिटी : सुल्तानपुर रोड पर यह योजना 1054 हेक्टेयर में विकसित की जा रही है। यहां जमीन की कीमत करीब 4200 रुपये प्रति वर्गफीट होगी।
वशिष्ठपुरम योजना : आगरा एक्सप्रेसवे के पास 1035 एकड़ में विकसित की जा रही इस योजना में जमीन की कीमत करीब 2800 रुपये प्रति वर्गफीट रहेगी।
प्रबंधनगर योजना : यह योजना सीतापुर रोड पर 840 हेक्टेयर में विकसित की जानी है। यहां जमीन की कीमत करीब 4500 रुपये प्रति वर्गफीट रहेगी।

हर जरूरतमंद को मिल जाएंगे प्लॉट

"एलडीए की चार योजनाएं लॉन्च होने वाली हैं। इनमें हर जरूरतमंद को भूखंड मिलने की पूरी संभावना है। योजनाओं की लॉन्चिंग दो से तीन महीने में करने का प्रयास है।"— प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए

नैमिष और वरुण विहार योजना की लॉटरी आज से

 एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना में भूखंडों की तीन दिवसीय लॉटरी की शुरुआत बुधवार से होगी। दोनों योजनाओं के करीब 4500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब इनके बीच भूखंड आवंटन के लिए लॉटरी डाली जाएगी।एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों आवासीय योजनाओं में 27 अक्तूबर तक पंजीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया चली थी। अब बुधवार से लॉटरी डाली जाएगी। तीन दिनों में हर दिन अलग-अलग श्रेणी वाले भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी।

4500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक आवेदन

बुधवार को 72 वर्ग मीटर से 112.50 वर्ग मीटर, बृहस्पतिवार को 162 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर और शुक्रवार को 288 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हाल में सुबह 10 बजे से लॉटरी की शुरुआत होगी। इसका सजीव प्रसारण एलडीए के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed