{"_id":"69d9438c427d8408670c0b87","slug":"the-administration-opened-the-blocked-drain-in-bandhupur-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148926-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बंधुपुर में बंद नाली को प्रशासन ने खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बंधुपुर में बंद नाली को प्रशासन ने खुलवाया
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बंधुपुर में बंद नाली को शुक्रवार को प्रशासन व गांव के प्रधान प्रतिनिधि शिवप्रसाद चौधरी की उपस्थित में तीन दिन बाद राजस्व व महुली पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया गया। जल निकासी की समस्या से कई दर्जनों घरों का पानी सड़क पर व अगल-बगल जलभराव हो गया था।
इसकी शिकायत गांव की महिलाओं के साथ जनप्रतिनिधियों ने पुलिस व राजस्व विभाग को की। रीमा दुसाध, गीता, गायत्री देवी, विंदु, कैलाशी, इसरावती, मुनक्का, मालती, लालमती, निर्मला आदि ने बताया था कि पीडब्ल्यूडी सड़क के सीसी मार्ग से सटे ग्राम पंचायत की नाली बनाई गई है। इसमें हम सभी लोगों का पानी जाता है, जिसे बंद कर दिया गया है।
आगे जल निकासी न होने पर घरों से निकलने वाला पानी मुख्य सड़क पर जम रहा है, जिससे गंदगी फैल गई है। संवाद